अगर मैं गर्भावस्था के दौरान ब्रा नहीं पहनती तो क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Feb 2023 : 11:31

प्रेगनेंसी और मां बनना महिला के जीवन का सबसे अच्छा अनुभव होता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में कई तरह के बदलाव होते हैं, इन बदलावों के बीच खान-पान और रहन-सहन में भी बदलाव करना पड़ता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के कपड़ों का चुनाव भी बहुत अहम होता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में बदलाव होता है जिसकी वजह से कपड़े भी ऐसे हों जो उनके बदलावों को रोकें न और किसी तरह की परेशानी न पैदा करें।

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को रेगुलर ब्रा नहीं पहनना चाहिए ऐसा सभी एक्सपर्ट्स बताते हैं लेकिन कौन सी ब्रा पहननी चाहिए इसको लेकर कई तरह के भ्रम होते हैं। प्रेगनेंसी के समय अगर सही ब्रा नहीं पहनी जाती तो ब्रेस्ट की साइज पर भी प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी के समय ब्रा का चयन कैसे करना चाहिए।

ब्रा का फैब्रिक

सही ब्रा के साथ-साथ सही फैब्रिक का चुनाव करना भी बहुत जरुरी है। इसीलिए ऐसी ब्रा चुनें जिनका कपड़ा कंफर्टेबल हो। कॉटन ब्रा का चुनाव करना महिलाओं के लिए सबसे बेहतर रहता है। ये भी पढ़ेंः अंडरवियर का पुरुषों की इनफर्टिलिटी पर कैसे पड़ता है प्रभाव।

स्पोर्ट्स ब्रा

स्पोर्ट्स ब्रा प्रेग्नेंसी के दौरान कंफर्टेबल मानी जाती हैं। क्योंकि इनमें किसी तरह की स्ट्रिंग या वायर नहीं होती जिससे पेट या कमर पर स्ट्रेस नहीं पड़ता। और सॉफ्ट फैब्रिक होने के कारण ये आसानी से बॉडी के अनुसार एडजस्ट हो जाती हैं। आप चाहे तो स्पोर्ट्स ब्रा में सो भी सकती हैं।

मैटरनिटी ब्रा

मैटरनिटी ब्रा को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि प्रेग्‍नेंसी के दौरान बढ़ते पेट और ब्रेस्ट को यह आसानी से एडजस्ट कर लेती हैं और इसकी चौड़ी स्ट्रेप आपके ब्रेस्ट में आने वाले बदलावों को एडजस्ट कर देती है। इस ब्रा को पहनने से न तो आपकी बॉडी में पेन होता और ना ही पेट पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है। इस ब्रा का इस्तेमाल आप ना सिर्फ प्रेग्नेंसी के दौरान बल्कि प्रेग्नेंसी के बाद भी ब्रेस्टफीडिंग के दौरान भी कर सकती हैं।

ज्यादा टाइट ब्रा से बचें

बहुत ज्यादा टाइट ब्रा पहनने से आपकी बॉडी में पेन हो सकता है। खासतौर पर इससे ब्रेस्ट और ब्रेस्ट के नीचे के हिस्से में जलन और दर्द हो सकता है। इसलिए ब्रा का निचला हिस्सा यानि ब्रेस्ट के नीचे के हिस्से की ब्रा को अच्छे से चेक कर लें।

सही साइज की ब्रा लें

सही साइज की ब्रा के चुनाव के लिए आप अपनी डॉक्टर की हेल्प ले सकती हैं।

अंडर-वायर ब्रा ना लें

इस तरह की ब्रा प्रेग्नेंट के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है क्योंकि इसके निचले हिस्से में वायर होता है जो आपके ब्रेस्ट में पेन का कारण बन सकता है।

नर्सिंग ब्रा

नर्सिंग ब्रा का इस्तेमाल ज्यादातर प्रेग्‍नेंसी के बाद किया जाता हैं जो बहुत कंफर्टेबल होती हैं। इस ब्रा में डीटैचेबल स्ट्रेप्स होते हैं जिन्हें ब्रेस्टफीडिंग के दौरान हटाया जा सकता है। इसके अलावा इस ब्रा को इस तरह से डिज़ाइन किया जाता है कि ब्रा को खोले बिना आप ब्रेस्टफीडिंग करवा सकती हैं। सॉफ्ट होने के साथ-साथ इनकी फिटिंग पर भी काफी ध्यान दिया जाता है ताकि डिलीवरी के बाद ब्रेस्ट लूज होने से बच सकें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info